[ad_1]
झारखंड के लगभग सभी जिले में मानसून पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है। यही वजह है कि हर दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है। इस लो प्रेशर का पूरा असर झारखंड में पड़ने वाला है।
.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में इस लो प्रेशर का व्यापक असर दिखने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई को राज्य के 10 जिले और 31 जुलाई को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में मौसम की कुछ तस्वीरें देखिए…
![जामताड़ा में कल से ही बारिश हो रही है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/28/4002_1722135041.gif)
जामताड़ा में कल से ही बारिश हो रही है।
![राजधानी रांची में भी सुबह से बारिश हो रही है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/28/400_1722135071.gif)
राजधानी रांची में भी सुबह से बारिश हो रही है।
![जमशेदपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आज यहां तेज बारिश का अलर्ट है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/28/4003_1722135106.gif)
जमशेदपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आज यहां तेज बारिश का अलर्ट है।
24 घंटे पूरे राज्य में हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य के लगभग हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। जबकि कई हिस्सों में वज्रपात भी हुआ है। राज्य में मानसून की गतिविधि एक्टिव रही है।
सबसे अधिक बारिश 77.1 मिमी हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड में हुई है। वहीं अधिकतम तापमान गोड्डा का रहा। यहां 37.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान चाईबासा का रहा।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/28/30_1722134063.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/28/31_1722134078.jpg)
आज भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
राज्य के कई हिस्सों में आज भी हल्के से मध्यम दर्जे की बात कही गई है। जबकि 30 जुलाई को राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्से में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। 31 जुलाई को राज्य के उत्त-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में दो अगस्त तक सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/28/_1722134090.jpg)
[ad_2]
Source link