मिलिंद कुमार
सोनभद्र(घोरावल)। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक घोरावल अध्यक्ष ने खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल अशोक कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षकों को अपार आईडी बनाने मे आ रही समस्याओ से अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष कौसर जहां ने बताया कि शिक्षक खुद इतना मेहनत कर के आपने काम को पूरा कर रहा है, फिर भी उनके वेतन रोकने की बात कह कर हमारे साथियों को परेशान ना किया जाये। साथ ही सभी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने मे सहयोग प्रदान करने के लिए अपील की गयी।घोरावल विकास खण्ड को कठिन परिश्रम से शिक्षकों द्वारा निपुण ब्लॉक बनाने के लिए किए जा रही प्रयासो की सराहना भी की गई।
इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष कौशर जहाँ सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष संध्या सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री वंदना सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष छाया तिवारी, सुनील मौर्य, मयंक दूबे आदि उपस्थित रहे।