[ad_1]
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों का काम मिशन मोड में पूरा हो है। इसी दिशा में मंगलवार को लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। फार्मासिस्ट कैडर की प्रोविजनल सूची भी जल्द जारी होगी। राजस्थान
.
2668 पदों के लिए अंतिम चयन सूचियां जारी
चिकित्सा विभाग में 20 हजार 500 से अधिक पदों पर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती-2023 का कार्य तेजी से चल रहा है। चिकित्सा मंत्री की मंजूरी के बाद विभाग ने लैब तकनीशियन कैडर के योग्य पाये गये 1936 एवं सहायक रेडियोग्राफर कैडर के 966 योग्य अभ्यर्थियों में से क्रमशः 1833 व 835 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूचियां मंगलवार को जारी कर दी हैं। शेष 103 पद लैब टैक्नीशियन कैडर में एवं 131 पद सहायक रेडियोग्राफर कैडर में न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों व कतिपय दस्तावेजों के सत्यापन के उद्देश्य से रोके गये हैं। शेष पदों का बैकलॉग है।
चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती-2023 को जारी रखने की सहमति देने व इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देशों के उपरान्त विभाग ने पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ इस काम को गति दी है। इसी क्रम में लैब तकनीशियन और सहायक रेडियोग्राफर के कुल 2668 पदों के लिए अंतिम चयन सूचियां जारी की गई हैं। विभाग ने प्रक्रियाधीन 8 कैडरों की भर्ती में से 5 कैडरों की अंतिम चयन सूचियां जारी करने का कार्य पूर्ण कर लिया है और 3 कैडरों की पदस्थापन सूचियां 15 मार्च 2024 को ही जारी की जा चुकी हैं। लैब तकनीशियन और सहायक रेडियोग्राफर के पदस्थापन का कार्य जून, 2024 में पूरा कर लिया जायेगा।
निदेशक अराजपत्रित श्री राकेश शर्मा ने बताया कि फार्मासिस्ट कैडर के अभ्यर्थियों की अंकतालिकाओं की जाँच का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस कैडर की प्रोविजनल सूची भी इसी माह में जारी करने करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची जारी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिलेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है। जल्द ही इन अधिकारियों का विभाग में पदस्थापन किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि जल्द आवश्यक कार्यवाही पूरी कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का पदस्थापन किया जाएगा, ताकि मिलावट के खिलाफ अभियान को और गति मिले।
एनएम के 3058 पदों के लिये परिणाम जारी
चिकित्सा विभाग के निरन्तर प्रयासों के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने मगंलवार को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती-2023 का परिणाम भी जारी कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ.. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि 3058 पदों के लिये प्रक्रियारत इस भर्ती का प्रोविजनल परिणाम जारी किया गया है। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद बोर्ड द्वारा अन्तिम परिणाम जारी किया जायेगा।
[ad_2]
Source link