[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नोट : पूरी खबर बदली गई है, इसी को लें
—————————–
– एनडीए को मिली 164 सीटों पर जीत, टीडीपी 135 जीती
– सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस 11 सीट पर सिमटी
अमरावती, एजेंसी। आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भाजपा और जनसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) को राज्य में भारी बहुमत हासिल हुआ है। 175 सदस्यों वाली विधानसभा में राजग को 164 सीटें मिली हैं। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस 11 सीटें पर सिमट गई है। यहां बहुमत के लिए 88 सीटों की जरूरत थी।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, तेदेपा ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। जनसेना ने 21 सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने 8 विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। राजग सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के तहत तेदेपा ने 144 विधानसभा सीट और 17 लोकसभा सीट पर, जबकि भाजपा ने छह लोकसभा सीट एवं 10 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारे थे। जनसेना ने दो लोकसभा एवं 21 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा। गुंटूर लोकसभा सीट से तेदेपा प्रत्याशी पी चंद्रशेखर ने संवाददाताओं से कहा कि इतिहास फिर से लिखा गया है।
पार्टी सीटें (2024) सीटें (2019)
टीडीपी 135 23
जनसेना 21 01
भाजपा 08 00
वाईएसआर 11 151
कुल : 175 175
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
[ad_2]
Source link