[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
– भाजपा ने 78 सीटें जीतीं
– 51 सीटें बीजद ने जीतीं
– मुख्यमंत्री पटनायक हिंजली से जीते, कांताबंजी से हरे
भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा की सत्ता में 24 साल बाद बड़ा फेरबदल हुआ है। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 78 सीटें जीतकर बहुमत के 74 का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बीजू जनता दल को 51 सीटे मिलीं हैं। कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट माकपा और तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हिंजली सीट से 4,636 मतों से जीत गए हैं, जबकि कांताबंजी से 16 हजार से ज्यादा मतों से हार गए हैं।
इनको मिली जीत
भाजपा उम्मीदवार पृथ्वीराज हरिचंद्रन ने बीजू जनता दल (बीजद) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रघुनाथ साहू को 4,566 मतों से हराकर चिलका विधानसभा सीट जीती, जबकि भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी कुमार सारंगी ने बीजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेश आचार्य को 4,772 मतों से हराकर बरगढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। बोनाई विधानसभा क्षेत्र में माकपा उम्मीदवार लक्ष्मण मुंडा ने जीत हासिल की है।
पार्टी सीटें (2024) सीटें (2019)
भाजपा 78 23
बीजद 51 113
कांग्रेस 14 09
अन्य 04 04
कुल 147 147
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
[ad_2]
Source link