[ad_1]
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। 4 जून को नतीजे आएंगे। इसके साथ ही एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 5 एजेंसियों के एग्जिट पोल में झारखंड में NDA को ज्यादा नुकसान होता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, इंडिया टुडे-
.
वहीं, टाइम्स नाउ सर्वे के मुताबिक, NDA को 13, इंडिया गठबंधन को एक और अन्य को शून्य सीटें मिल रही है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के मुताबिक, NDA को 12, इंडिया गठबंधन को 2 और अन्य को शून्य मिल रही है।
इंडिया टीवी CNX के एक्जिट पोल के मुताबिक, BJP को 10-12, JMM को 1-3, कांग्रेस को शून्य, AJSU को 1 और अन्य को शून्य सीटें मिल रही हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार NDA को एक भी सीट का नुकसान नहीं हो रहा है।
इसके साथ, ही एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 11-13, इंडिया गठबंधन को 1-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल रही है।
वहीं, इन पांचों एग्जिट पोल में 2019 लोकसभा के अनुसार ही सीटें मिलती दिख रही है। सिर्फ इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन को झारखंड में एक सीट का फायदा होता दिख रहा है।
जानिए क्या होता है एग्जिट पोल?
दरअसल, एग्जिट पोल वह होता है जब मतदाता वोटिंग के बाद निकाल कर अपनी राय रखता है और उसके आधार पर विभिन्न एजेंसियां परिणामों का अनुमान साइंटिफिक डेटा सर्वेक्षण के आधार पर निकालती हैं। इसमें मोटे तौर पर पता लग जाता है कि किस पार्टी या गठबंधन को बढ़त है और कौन सी पार्टी या गठबंधन पीछे है।
झारखंड लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव: ताजा खबरें, रैलियां, बयान, मुद्दे, विश्लेषण, सब कुछ दैनिक भास्कर ऐप पर। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस, प्रत्याशी, वोटिंग, ताजा जानकारी के लिए डाउनलोड करें।
[ad_2]
Source link