[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अबतक जारी तमाम एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की लहर दिख रही है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 367 से 403 सीटें मिल सकती हैं। यानी इस एग्जिट पोल की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी का ‘अबकी बार, 400 पार’ वाला नारा सच हो सकता है। वहीं झारखंड में भी भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। दरअसल, ‘इंडिया’ गठबंधन हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर रही है। झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत कई दलों ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। हालांकि इस मुद्दे से ‘इंडिया’ गठबंधन को फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। आइए इसे आठ एग्जिट पोल के आंकड़ों से समझते हैं…
क्या हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का नतीजों पर पड़ेगा असर
झारखंड के लिए जारी आठ एग्जिट पोल में ‘इंडिया’ गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे के मुताबिक, ‘इंडिया’ के खाते में केवल एक सीट जा सकती है। वहीं जन की बात सर्वे में भी ‘इंडिया’ के लिए एक सीट की भविष्यवाणी की गई है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 2 से 3 और झामुमो को भी 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज 24 के सर्वे में कांग्रेस के लिए केवल 2 सीटों की भविष्यवाणी की गई है। रिपब्लिक मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, ‘इंडिया’ गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स के सर्वे में ‘इंडिया’ के लिए दो-दो सीट की भविष्यवाणी की गई है। वहीं टीवी 9 के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को झारखंड में 0 सीट मिल सकती है। वहीं झामुमो के केवल 1 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है।
झारखंड के लिए जारी सभी एग्जिट पोल को डिटेल में यहां क्लिक कर पढ़िए…
झारखंड में दिख सकती है भाजपा की लहर
झारखंड के लिए जारी अबतक के आठ एग्जिट पोल में भाजपा की लहर दिख रही है। टाइम्स नाउ ईटीजी में एनडीए को कुल 14 सीटों में से 13, जन की बात सर्वे में भी 13, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया सर्वे में 8 से 10, न्यूज 24 सर्वे में 12, रिपब्लिक मैट्रिज सर्वे में 10 से 12, न्यूज नेशन सर्वे में 12, इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स सर्वे और टीवी 9 के सर्वे में भी 12-12 सीटें जा सकती हैं। ऐसे में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का असर चुनावी नतीजों पर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है। हालांकि सही तस्वीर 4 जून को ही साफ हो सकेगी।
[ad_2]
Source link