• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

महिला को पांडू नदी पुल से धक्का देकर नीचे गिराया, दाहिने हाथ की कलाई टूटी।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
March 27, 2025
in सोनभद्र
0
महिला को पांडू नदी पुल से धक्का देकर नीचे गिराया, दाहिने हाथ की कलाई टूटी।।
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजेश तिवारी

  • जान मारने की कोशिश हुई नाकाम
  • महिला ने एसपी सोनभद्र को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
  • उच्चाधिकारियों को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा
  • एसपी ने कोन पुलिस को कार्रवाई करने का दिया निर्देश

पति के साथ राजकुमारी व पांडु नदी पर बना पुल जिससे धक्का देकर नीचे गिराया था।

सोनभद्र। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय वाली कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब एक महिला को जान मारने की नीयत से पांडु नदी पुल पर से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया, लेकिन सिर्फ दाहिने हाथ की कलाई टूट गई और शरीर मे कई जगह अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़ित महिला ने एसपी सोनभद्र अशोक कुमार मीणा से वृहस्पतिवार को मुलाकात कर आपबीती सुनाई और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोन पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। उधर पीड़ित महिला राजकुमारी पत्नी नान्हकचंद निवासी पिपरखाड़, थाना कोन, जिला सोनभद्र ने उच्चाधिकारियों को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने अवगत कराया है कि 21 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे वह कचनरवा बाजार जा रही थी, जब वह पांडू नदी पुल पर पहुंची तभी पीछे से आकर गांव का अरुण अगरिया पुत्र रमेश अगरिया उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली देते हुए कहा कि कोर्ट से नोटिस भेजवाई हो ताकि हमलोग जेल चले जाएं कहते हुए मारने पीटने लगा। उसकी मोबाइल और पांच हजार रुपये लूटने के बाद जान मारने की नीयत से धक्का मारकर पुल से नीचे गिरा दिया। इस दौरान उसके दाहिने हाथ की कलाई टूट गई और शरीर में कई जगह अंदरूनी चोटें आई हैं। रोने की आवाज सुनकर पुल से होकर जा रहे कई लोग मौके पर आ गए और उसे पानी से बाहर निकाल कर ले आए और 112 नम्बर पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस आई और एम्बुलेंस बुलाया,उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले जाकर मेडिकल बनवाकर पुलिस थाने चली गई। दूसरे दिन सुबह कोन थाने पर शिकायती पत्र दिया तो पुलिस ने उसे स्वीकार नहीं किया, बल्कि मनमाने ढंग से अधूरी बात लिखवाकर ले लिया और एक रसीद दिया कहा पता करते रहना। जब घर आई तो शाम साढ़े छह बजे अभियुक्तगण अरुण अगरिया, अरविंद अगरिया, अनिल अगरिया, प्रियंका, रमेश अगरिया, संजय पासवान घर में घुस आए कहा कि नोटिस भेजवाई हो और थाने में भी शिकायत की हो उसे वापस ले लो, अन्यथा अबकी बार पुल से नीचे गिरने के बाद भी बच गई, लेकिन अब नहीं बचोगी। पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। हमलोगों का कुछ नहीं होने वाला, क्योंकि थाने से लेकर ऊपर तक पहुंच है। जब हिम्मत जुटाकर 23 मार्च को थाने गई और अभियुक्तगण के विरुद्ध शिकायत की तो पुलिस वालों ने डांट कर भगा दिया। अभियुक्तगण ने पूर्व में 18 मार्च 2023 को भी घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने 30 मार्च को अभियुक्तों को सम्मन के जरिए तलब किया है। इसी से नाराज होकर अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कोई कार्रवाई न होने की वजह से अभियुक्तों का हौसला बुलंद है। शीघ्र कार्रवाई न होने पर अभियुक्तगण किसी भी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। एसपी ने कोन पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Previous Post

सोनभद्र। कनहर नदी में नहाते वक्त डूबने से 10 वर्षीय किशोर की हुई मौत।

Next Post

डाला नप कर्मचारियों ने कार्य का किया बहिष्कार पुलिस प्रताड़ना का लगाया आरोप।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
डाला नप कर्मचारियों ने कार्य का किया बहिष्कार पुलिस प्रताड़ना का लगाया आरोप।

डाला नप कर्मचारियों ने कार्य का किया बहिष्कार पुलिस प्रताड़ना का लगाया आरोप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चला बीजपुर पुलिस का चाबुक: दो गिरफ्तार, 20 लीटर शराब बरामद ।।

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चला बीजपुर पुलिस का चाबुक: दो गिरफ्तार, 20 लीटर शराब बरामद ।।

May 3, 2026
घर के बड़ेर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त, बच्चे हुए अनाथ।

घर के बड़ेर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त, बच्चे हुए अनाथ।

May 3, 2026
दुद्धी प्रेस क्लब” के तत्वावधान में मनाई गई नारद जयंती।

दुद्धी प्रेस क्लब” के तत्वावधान में मनाई गई नारद जयंती।

May 3, 2026
शिवद्वार में किशोरियों को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

शिवद्वार में किशोरियों को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

May 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio