उपेंद्र तिवारी

ब्रेकिंग…
सोनभद्र। कनहर नदी में नहाते वक्त डूबने से 10 वर्षीय किशोर की हुई मौत।
दोस्तों के साथ नहाने के लिए घर से निकला था किशोर।
नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत।
डूबने के दौरान मृतक के अन्य साथियों ने लगाई थी आवाज, राहगीरों द्वारा बचाने का किया गया था प्रयास।
जब तक डूबते बालक को पकड़ा जाता तब तक थम चुकी थीं सांसे।
घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।
मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के क़ुदारी धोरपा गांव का मामला।










