
अभिषेक शर्मा
डाला सोनभद्र –नगर पंचायत के कचरा वाहन चालक द्वारा पुलिस पर प्रताड़ित कर मारने पीटने का आरोप लगा कार्य ठप कर बस स्टैण्ड पर किया प्रदर्शन ।सूचना पाकर मौके पर पहुँची नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी को वाहन चालक अजय कुमार ने आप बिती बाते बाताई।अध्यक्ष ने बात सुनकर सबको नगर पंचायत कार्यालय बुलाया।जहाँ चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल की मौजूदगी में वार्ता हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कार्य के दौरान किसी भी कर्मचारी को सूचना देकर ही ले जाना चाहिए था।बिना सूचना का ले जाना न्यायसंगत नहीं है। सभी कर्मचारी नगर की साफ-सफाई व जन-सेवा कार्य में लगे रहते हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाया गया था।कही कोई मारपीट नहीं हुआ है।आरोप पुरी तरह निराधार व बेबुनियाद है। चोपन थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक में संदेह पर तीन युवकों को चौकी पर बुलाकर पूछताछ की गई थी जो आरोप लगाया जा रहा है वह आरोप निराधार है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल किया जाएगा ।










