उपेंद्र तिवारी

दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत नगवा गांव में बीती रात्रि एक युवक ने अपने ही घर के बढ़ेर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया कि नशे में धुत 36 वर्षीय उमेश पुत्र दुखी खरवार निवासी नगवा ने अपने ही घर के बढ़ेर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,जिससे उसकी मौत हो गई, घर में फांसी लगाने के दौरान घर के लोग गांव में शादी विवाह कार्यक्रम गए थे नशे में धूत होकर उमेश अपने घर आया और कमरा बंद कर बड़ेर में साड़ी के सहारे लटक गया।जब इसकी सूचना परिजनों को हुई तो शोर मचाने लगे।चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई। मृतक युवक के तीन बच्चे हैं ,जिसमें दो बेटे और एक बेटी हैं जो अब अनाथ हो गए।









