[ad_1]
विदिशा के बड़ा गांव में खेत में पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से हादसा हो गया। जिसमें ग्राम बड़ा गांव के निर्विरोध सरपंच सौरभ दांगी की मौत हो गई। वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी के भतीजे थे।
.
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बड़ा गांव महज 24 साल की उम्र में निर्विरोध सरपंच बनने का गौरव हासिल करने वाले सौरभ पुत्र गजराजसिंह दांगी को अपने खेत पर मोटर चलाने के दौरान करंट लग गया। परिजन तत्काल मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि सौरभ दांगी भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तोरण सिंह दांगी के भतीजे थे। इस घटना की जानकारी लगते ही भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कटारे भी मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर खेद व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सौरभ की शादी हुई थी।
[ad_2]
Source link