[ad_1]
- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Kangana Ranaut; Hot Seats Election Result Analysis | Narendra Modi Smriti Irani
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
देश में 18वीं लोकसभा चुनाव में NDA को 291 और I.N.D.I.A. को 234 सीटें मिली हैं। वाराणसी से PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को 1.52 लाख वोटों से हराया है। वहीं, वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीट से राहुल गांधी जीत गए हैं। उन्हें दोनों ही जगहों पर 6 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।
चुनाव में 50 में से 19 केंद्रीय मंत्री हार गए हैं। अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने 1.67 लाख वोटों से हरा दिया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16 हजार वोटों से हराया है। लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को सपा के उत्कर्ष वर्मा ने 34 हजार वोटों से हरा दिया है। उनके बेटे आशीष टेनी पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी से कुचलने का आरोप है। इस हादसे में 8 किसानों की मौत हो गई थी।
13 में से 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों हार गए। इनमें दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अर्जुन मुंडा, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला हैं। एमपी की विदिशा में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 8.21 लाख वोटों से जीते हैं।
14 में से 3 सेलिब्रिटी को चुनाव में हार मिली है। वहीं, भाजपा कैंडिडेट कंगना रनौट मंडी सीट से जीत गई हैं। यूपी की मेरठ सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल को जीत मिली है।
नीचे ग्राफिक्स में देखिए चुनाव के प्रमुख चेहरे कितने वोटों से जीते या हारे…
14 सेलिब्रिटी पर नजर …
लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।
[ad_2]
Source link