[ad_1]
सांसद का चुनाव जीतने के बाद भारत सिंह कुशवाह
ग्वालियर दंगियापुरा गांव में जन्मे भारत सिंह कुशवाह अब ग्वालियर लोकसभा के नए सांसद हैं। सरपंच से लेकर सांसद तक के सफर में संघर्ष ही संघर्ष है। उनके करीबी देवेन्द्र कौरव बताते हैं कि वह अपनी मां के बेहद करीब थे। कुछ समय पहले उनकी मां का निधन हुआ तो वह
.
किसी भी अच्छे या बड़े काम में हमेशा मां का आशीर्वाद लेकर ही आगे कदम रखते हैं। उनका जन्म किसान परिवार में हुआ है और वह हमेशा से राजनीति में आना चाहते थे ऐसा कुछ नहीं है। गांव के लोगों के कहने पर सरपंच का चुनाव लड़ा और जीता। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सरपंच से जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक और अब सांसद का सफर तय किया है।
![भारत सिंह अपनी मां के आखिरी पलों में भी उनके साथ थे](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/06/04/1-1_1717439726.jpg)
भारत सिंह अपनी मां के आखिरी पलों में भी उनके साथ थे
हर किसी का रखते हैं ख्याल, बार-बार पूछते हैं
घर में भारत सिंह कुशवाह परिवार के हर सदस्य का ख्याल रखते हैं। यदि घर में किसी को कोई तकलीफ हो तो वह बार-बार उसके बारे में पूछते हैं। जब तक वह संतुष्ट नहीं हो जाते कि परिवार का सदस्य पूरी तरह फिट है तब तक वह पूछते ही रहते हैं। देवेन्द्र बताते हैं कि कई बार हमने देखा है कि चुनाव प्रचार के दौरान भाभी जी को फोन कर घर के सदस्यों के बारे में पूछते हैं। उनका व्यक्तित्व एक दम सादा और स्वच्छ है। यही कारण है कि पूरा परिवार उनके आसपास ही घूमता है। वह परिवार के केन्द्र बिंदु हैं।
मदद के लिए हर समय रहते हैं तैयार
ग्वालियर के नए सांसद भारत सिंह कुशवाह के बारे में उनके खास देवेन्द्र ने बताया कि लोगों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर तैयार रहते हैं। जब वह ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री थे तो वह अपने क्षेत्र के अलावा पूरे ग्वालियर व बाहर से आने वाले लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जैसे कोई एक बार फिरकर अपनी परेशानी बताकर गया तो वह भारत सिंह कुशवाह खुद याद करके उस व्यक्ति की समस्या और समाधान के बारे में अपनी टीम से बाते करते हैं।
![अपने गांव में खेत पर बीच-बीच में किसानी करने भी पहुंचते हैं भारत सिंह](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/06/04/_1717439779.jpg)
अपने गांव में खेत पर बीच-बीच में किसानी करने भी पहुंचते हैं भारत सिंह
घर में लगता नहीं है कि प्रदेश में इतना बड़ा कद है
भारत सिंह कुशवाह के बारे में परिजन व उनके भाई बताते हैं कि उनका घर में व्यवहार ऐसा रहता है जैसा एक सामान्य परिवार के एक शख्स का। कभी लगता ही नहीं है कि वह प्रदेश में इतने बड़े पद पर रह चुके हैं। विधायक, मंत्री या राजनेता बनकर तो भी वह घर में आए ही नहीं है। हमेशा एक बेटा, पति, भाई के किरदार मंे ही घर आते हैं। वैसे तो वह घर में बहुत कम रुक पाते हैं, लेकिन जितने भी समय वह घर में रहते हैं तो साधारण इंसान की तरह ही रहते हैं। कभी भी राजनीति और घर को मिक्स नहीं किया।
सरपंच से लेकर सांसद का किया सफर
भारत सिंह के परिजन बताते हैं कि वह ऐसे ही इस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक सरपंच के रूप में की थी। किसान के घर जन्में फिर 12वी तक पढ़े। उस समय गांव में सभी से अच्छा व्यवहार व समझदारी होने पर उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य बनकर अध्यक्ष बने। यहां से उनके कदम कभी रुके नहीं। दो बार भाजपा के जिलाध्क्ष रहे और उसके बाद ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से विधायक बनकर प्रदेश सरकार में मंत्री बने वो भी ऐसे समय में जब ग्वालियर की छह विधानसभा में से पांच पर कांग्रेस का कब्जा था। अब सांसद बने हैं और उनके चाहने वाले बहुत खुश हैं।
[ad_2]
Source link