[ad_1]
झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के साथ आज गांडेय विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट भी आ रहा है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिलीप वर्मा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। अपने चुनावी प्रचार में कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का कई बार जिक्र किया। यहां से नारा दिया गया जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा। गिरिडीह के पचम्बा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति मतगणना सेंटर पर काउंटिंग शुरू हो गई।
कल्पना सोरेन को जीत का आशीर्वाद देते शिबू सोरेन
गांडेय लोकसभा सीट में 3,16,214 मतदाता वोट करने के लिए पंजीकृत थ। इसमें 2,17,948 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां 68.92 फीसदी लोगों ने मतदान किया। 68.55 फीसदी पुरुष और 74.73 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
दिलीप वर्मा ने गांडेय उचुनाव में प्रचार में कसर नहीं छोड़ी
मतगणना की तैयारी पूरी
गिरिडीह के पचम्बा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति मतगणना सेंटर से लेकर गिरिडीह शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा जिले के कई स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी व जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होनी है। बाजार समिति के प्रांगण में स्थापित मतगणना हॉल, बज्रगृह एवं मीडिया सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
आरोप प्रत्यारोप किसे मिलेगी जीत
कल्पना सोरेन ने भाजपा पर केंद्र की जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था। हेंमत झारखंड के आम लोगों का भला कर रहे थे, इसलिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उन्हें जेल भेजा। दूसरी तरफ भाजपा और आजसू के नेताओं ने दावा किया कि हेमंत सोरेन ने सत्ता का प्रयोग धन कमाने के लिए भ्रष्टाचार का उपयोग किया। उन्होंने आदिवासियों की जमीन हड़प ली। एक दूसरे पर लगे आरोप – प्रत्यारोप के बीच इसका लाभ किसे मिलेगा यह रिजल्ट बतायेगा।
मतदान के लिए लोगों ने चलाया जागरूकता अभियान
सीट का इतिहास क्या है
साल 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के डॉ. सरफराज अहमद ने यह सीट जीती थी। हेमंत सोरेन को समन के बाद ही डॉ. सरफराज ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इस सीट पर कल्पना सोरेन चुनावी मैदान में हैं। यह सीट बेहद अहम है।
[ad_2]
Source link