[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Chandni Chowk lok sabha Election Result 2024 Live : चांदनी चौक लोकसभा चुनाव परिणाम आज आने वाले हैं। पुरानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट (Chandni Chowk Lok Sabha Seat) भी इस बार एक हॉट सीट बन गई है। भाजपा ने इस बार चांदनी चौक लोकसभा सीट से दो बार सांसद और पूर्व केंद्रीय रहे डॉ. हर्षवर्धन का टिकट काटकर कारोबारी नेता प्रवीण खंडेलवाल पर दांव लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने भरोसेमंद पूर्व सांसद और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे जय प्रकाश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। बनिया समाज से आने वाले खंडेलवाल बनाम अग्रवाल की इस सियासी लड़ाई के जरिये दोनों ही दलों ने जातीय समीकरणोंं को साधने की पूरी कोशिश की है।
चांदनी चौक दिल्ली की सबसे छोटी लोकसभा सीट है। चांदनी चौक सीट के अंतर्गत आदर्श नगर, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रिनगर, वजीरपुर, मॉडल टाउन, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटियामहल और बल्लीमारान जैसे कुल 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें मटियामहल और बल्लीमारान जहां मुस्लिम बहुल इलाके हैं। वहीं, सदर बाजार, चांदनी चौक मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र हैं। 2024 के इस चुनाव में चांदनी चौक सीट पर कुल 16,09730 मतदाता हैं। इनमें 8,66,127 पुरुष मतदाता, 7,43,443 महिला मतदाता और 160 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। साल 2019 में यहां कुल 15,62283 मतदाता थे।
LIVE UPDATES:-
7:30 AM : Chandni Chowk lok sabha Election Result 2024 Live : चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। प्रवीण खंडेलवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर कहा कि चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है।
[ad_2]
Source link