[ad_1]
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट को लेकर मतगणना शुरू हो चुकी है। इस सीट को छत्तीसगढ़ की वीआईपी सीटों में से एक माना जा रहा है यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल चुनाव के मैदान में है तो वहीं भाजपा ने मौजूदा संसद को चुनाव के मैदान में उतारा है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर रुझान आना शुरू हो गए हैं। अभी हम बात करेंगे छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित लोकसभा सीट राजनांदगांव लोकसभा के बारे में। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट में इसलिए भी चर्चा में है क्योकि यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद संतोष पांडे को चुनाव के मैदान में उतारा है।
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट प्रदेश के वीआईपी सीटों में यहां गिनती होती है। राजनांदगांव लोकसभा सीट हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यहां भाजपा का दबदबा बरकार रहा है। राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सांसद रह चुके हैं। वही उनके बेटे अभिषेक सिंह एक बार के सांसद रहे हैं। राजनंदगांव डॉ रमन सिंह का गढ़ माना जाता है। वही साल 2019 के लोकसभा के चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी से सांसद रहे संतोष पांडे को साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए चुनाव के मैदान में उतारा है। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान हुए। इस लोकसभा सीट पर कुल 1716459 मतदाता हैं। इनमें 859149 पुरुष जबकि 857304 महिला मतदाता शामिल हैं।
LIVE UPDATES:
7:45 AM- Rajnandgaon lok sabha Election Result 2024 Live
बमलेश्वरी मंदिर और भोरमदेव मंदिर से है राजनांदगांव की अलग पहचान
प्रदेश की राजनंदगांव लोकसभा की अपनी एक अलग पहचान है। यहां माता बमलेश्वरी मंदिर और भोरमदेव मंदिर इस लोकसभा को अलग पहचान देने का काम करते है। यहां संस्कृति से जोड़ने के लिए कई हस्तियों ने काम किया है। राजनांदगांव की इस पावन धरती से महंत राजा घासीदास, गजानन माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी भी जुड़े रहे हैं।
7:35 AM- Rajnandgaon lok sabha Election Result 2024 Live
राजनंदगांव लोकसभा में अब तक हुए 17 बार चुनाव
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर साल 1957 के बाद से अब तक यहां पर 17 बार चुनाव हो चुके हैं। यहां सिर्फ आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है, क्योंकि 17 में से 9 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं इस लोकसभा से आठ बार भाजपा की जीत हुई है। साल 1999 के बाद से कांग्रेस पार्टी इस सीट से कभी चुनाव नहीं जीत सकी है।
7:25 AM- Rajnandgaon lok sabha Election Result 2024 Live
उन दिनों प्रधानमंत्री इंदिरा के बाद राजीव गांधी पहुंचे थे राजनांदगांव लोकसभा
बतादें कि शिवेंद्र बहादुर और लाल श्याम सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मानपुर में रोड शो करने का आग्रह किया था, इसके बाद इंदिरा गांधी ने भिलाई से सड़क मार्ग से होते हुए मानपुर पहुंची थी। वहीं इंदिरा गांधी के बाद साल 1988 में राजीव गांधी भी राजनांदगांव लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले भोरमदेव पहुंचे थे, जहां राजीव गांधी ने बैग प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की थी।
7:20 AM- Rajnandgaon lok sabha Election Result 2024 Live
राजनांदगांव में इंदिरा गांधी ने किया था रोड शो
साल 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनांदगांव के मानपुर में रोड शो किया था। इस दौरान सांसद शिवेंद्र बहादुर और लाल श्याम शाह ने इंदिरा गांधी से मुलाकात की थी। लाल श्याम शाह वही शख्स है जिन्होंने आदिवासियों के लिए लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है।
[ad_2]
Source link