[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Exit poll 2024 : कांग्रेस नेता कमल नाथ का गढ़ रहा मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा लोकसभा सीट इस बार उनके बेटे नकुल नाथ के हाथ से फिसल सकता है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक नकुल नाथ को इस बार बीजेपी के विवेक साहू के हाथों हार मिलने की संभावना है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ अपने परिवारिक गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव हार सकते हैं। नकुल नाथ छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद हैं।
मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इस लोकसभा सीट से नौ बार चुनाव जीत चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके बेटे नकुल नाथ ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के विवेक साहू उर्फ बंटी को हराया था। लेकिन, एग्जिट पोल के मुताबिक उन्हें इस बार हार मिलने की संभावना है।
[ad_2]
Source link