[ad_1]
हादसे वाली जगह पर स्थानीय विधायक डॉ शशि भूषण मेहता भी पहुंचे और जायजा लिया
पलामू में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शौच के लिए घर से बाहर गए थे तभी एक वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। धक्का मारने के बाद चारपहिया वाहन भागने की कोशिश में पेड़ से टकरा गया।
.
मामला लेस्लीगंज थानाक्षेत्र का है। मरने वाले का नाम रामजीत ठाकुर(55) है। वह मूल रूप से लेस्लीगंज के कुराईन पतरा गांव के रहने वाले थे। हाल ही में मेदिनीनगर – पांकी मुख्य मार्ग में हरसईन मोड़ के पास सड़क के किनारे मकान बना कर रह रहे थे।
क्या है पूरी घटना
परिवार वालों के मुताबिक देर रात एक बजे के करीब वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी क्रम में पांकी की ओर से आ रही तेज रफ्तार जाइलो ने उन्हें चपेट में ले लिया। भागने के चक्कर में जाइलो एक पेड़ से टकरा गया।
हालांकि जाइलो में बैठे लोग फरार हो गए। पुलिस उनका पता लगाने में जुटी है। रामजीत ठाकुर जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो घर वालों ने बाहर निकल कर देखा तो सड़क किनारे खून से लथपथ मृत हाल में मिले।
वहीं थोड़ी दूरी पर टक्कर मारने वाला जाइलो पेड़ से टकराया हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाइलो को जब्त कर लिया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है।पोस्टमार्टम के बाद रविवार की दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी पर स्थानीय विधायक डॉ शशि भूषण मेहता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
[ad_2]
Source link