[ad_1]
गिरिडीह में दो लोगों की हत्या से मची खलबली
गिरिडीह में अलग-अलग जगह 2 लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक घटना में जहां अपनी पत्नी ने अपने सोए हुए पति को किसी धारदार हथियार से माथे पर मारकर हत्या कर दी।
.
वहीं दूसरी में एक व्यक्ति की प्रेमिका के द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। दोनों घटना देवरी के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से है।
इधर, घटना की सूचना पर भेलवाघाटी थाना पुलिस ने दोनों हत्या के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है।
खून से लथपथ मिला पति का शव
पहली घटना थाना क्षेत्र के चहाल पंचायत के अमजो टोला का है। यहां एकदुवारी निवासी रहमत अंसारी (45) वर्ष की हत्या कर दी गयी। मृतक का खून से लथपथ शव घर के अंदर ही चौकी पर पाया गया है। मृतक के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे।
आशंका जताई जा रही है कि सोए अवस्था मे हीं हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी पर ही लग रहा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी गुलशन बीवी को हिरासत में ले लिया है।
तालाब में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
वहीं दूसरी घटना में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के डूमरबकी स्थित तालाब से 42 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक पुरहारा निवासी टेकनारायण यादव उर्फ टेकन यादव है। मृतक के परिजनों ने मारपीट कर टेकनारायण यादव की हत्या कर दिए जाने का आशंका जताई है।
हत्या के संलिप्त रहने के संदेह में ग्रामीणों के द्वारा एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। मृतक की पत्नी प्रमिला देवी के मुताबिक शनिवार की दोपहर में ही उसका पति टेकनारायण घर से निकला था।
रविवार की सुबह में शव मिलने की जानकारी हुई। गांव के ही एक महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग पिछले वर्षों से चला आ रहा था।
जांच में जुटी पुलिस, पड़ताल जारी
युवक की हत्या के मामले में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का डूमरबकी गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विरोध करने पर उसके पति और प्रेमिका द्वारा मारपीट किया जाता था। बीते शुक्रवार की रात को उसके पति घर मे खाना खा कर निकल गया।
जिसके बाद उसकी पत्नी उसे खोजते हुए प्रेमिका के घर पहुंच गई। यहां विरोध करने पर उसके पति और उसकी प्रेमिका ने मिल कर उसे मारपीट किया। इधर घटना के बाद भेलवाघाटी और गुनियाथर मामले की जांच में जुट गई है।
[ad_2]
Source link