[ad_1]
मृतक की पहचान 20 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई।
हरियाणा के सिरसा में घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
.
जानकारी के अनुसार, मुकेश का पड़ोसी की लड़की के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। परिवार जनों ने दोनों को समझने के लिए कई बार प्रयास भी किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इन्हीं प्रेम संबंधों के चलते लड़की की शादी दूसरी जगह पर कर दी गई थी।
कुछ दिनों से लड़की अपने मायके आई हुई थी। जैसे ही मुकेश को लड़की के आने की जानकारी मिली तो वह घर के आगे बार-बार चक्कर काटने लगा। जिसको लेकर लड़की के पिता और भाइयों को मुकेश का चक्कर काटना नागवार गुजर रहा था।
इस बारे में गांव की पंचायत बुलाकर मुकेश को समझने का प्रयास भी किया गया। इसके बावजूद भी वह नहीं माना। जिसको लेकर बुधवार शाम लड़की के परिवार के साथ मुकेश का झगड़ा हो गया पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में आधा किलो हेरोइन के साथ पुलिसकर्मी गिरफ्तार, फरीदकोट में था तैनात
गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान का गुरप्रीत सिंह है।
मोहाली एसटीएफ ने फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसकी महिला साथी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी कुछ समय पहले ही बहाल हुआ था और फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात था। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरण कौर है।
हालांकि पुलिस अधिकारी उपरोक्त मामले में घटना की पुष्टि कर रहे हैं। इस मामले में अभी एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी है पढ़ें पूरी खबर
सोनीपत में बैंक की महिला प्रशासकीय अधिकारी पर FIR, फर्जी तरीके से तैयार कराया मैरिज सर्टिफिकेट
प्रतीकात्मक फोटो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हरियाणा के सोनीपत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की एक महिला प्रशासकीय अधिकारी के खिलाफ जालसाजी व कई अन्य गंभीर धाराओं में गोहाना सिटी थाने में केस दर्ज हुआ है। पति के खिलाफ कोर्ट में चल रहे तलाक के केस में खुलासा हुआ कि उसने विवाह रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से तैयार कराया है। पति पक्ष की तरफ से कोई भी पंजीयक अधिकारी के सामने उपस्थित नहीं हुआ। उनकी ओर से फर्जी व्यक्ति खड़े किए गए पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Source link