[ad_1]
उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी को हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा में जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे आंखों और पेट की बीमारी से संबंधित डॉक्टर्स को दिखाया गया। बाद में वापस उसे कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी
.
दरअसल, कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अंसारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। शुक्रवार को रियाज की आंखों और पेट में तकलीफ होने पर हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा में संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां रियाज को आंखों की जांच करवाने के बाद पेट से संबंधित डॉक्टर्स को दिखाया गया। डॉक्टर्स के द्वारा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में रियाज को वापस कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान हथियारबंद जवानों के साथ ही सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।
[ad_2]
Source link