[ad_1]
बारिश में बहा कच्चा पुल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में बीते नौ दिनों से मानसून हावी है। रोजाना बारिश हो रही है। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। भोजीपुरा में बारिश की वजह से अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल बह गया है। पुल बह जाने से कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है।
अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार और इंजीनियरों ने नदी पर कच्चा पुल बनाया था। बरसात में नदी के पानी का तेज बहाव पुल नहीं झेल सका और शुक्रवार सुबह बह गया। इससे दर्जनों गांव को आने जाने का रास्ता बंद हो गया।
यह भी पढ़ें- Weather Update: बरेली में सुबह से रिमझिम बारिश, रुहेलखंड में चार दिन तक मौसम का येलो अलर्ट
पुल बह जाने के बाद इसके पास लगे बिजली के खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। करीब चार महीने पहले ही इंजीनियरों ने यह कच्चा पुल बनाया था। बताते हैं कि इस पुल के बराबर में एक नए पुल का और निर्माण किया जा रहा है। इसे भी पुल गिरने की वजह मानी जा रही है।
[ad_2]
Source link