उपेंद्र तिवारी
ब्रेकिंग…
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में जंगल के बीच अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी।
धनौरा बघबियानी जंगल मार्ग किनारे झाड़ियों में मिला करीब 40 वर्षीय महिला का शव।
सुबह चरवाहों ने देखा शव, ग्राम प्रधान को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस।
महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी, नीला ब्लाउज और हल्का गुलाबी शॉल पहन रखा था।
शव के पास पेट्रोल पंप की एक पर्ची भी बरामद, पुलिस जांच में जुटी।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लिया।
प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी, पहचान कराने का प्रयास जारी।
समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं।
दुद्धी कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला।










