रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंजानी, टोला झरकट्टी में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटी, जहां एक वृद्ध महिला का शव गांव के पास स्थित कुएं में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ललती (लगभग 60 वर्ष), पत्नी रामरूप बैगा निवासी कटौली दुद्धी के रूप में हुई है
परिजनों के अनुसार, ललती इंजानी में अपनी बेटी के यहाँ आई हुई थी सोमवार को दोपहर के समय घर में आराम कर रही थीं। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आईं तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर खोज अभियान तेज कर दिया।
इसी दौरान गांव के पास स्थित एक कुएं में शव दिखाई देने पर लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान ललती के रूप में की गई। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा है या किसी अन्य कारण से घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।










