उपेंद्र तिवारी

दुद्धी (सोनभद्र)
दुद्धी नगर पंचायत के
गृह मे रविवार को भगवान श्री परशुराम की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पं विजयलक्ष्मी शुक्ला (राष्टीय कथावाचिका) रही।मनोज मिश्रा एड ने भगवान परशुराम के बारे मे विस्तार से विप्र बंधुओ को बताया कि भगवान विष्णु के छटे अवतार परशुराम थे और उनके फरसा लेने की वजह से उनका नाम परशुराम पड़ा।उसके पहले उनका नाम राम था।रामलोचन तिवारी एड ने परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवनी के बारे मे सभी लोगो को अपने बातो से बताया।उसके तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कथावाचिका पं विजयलक्ष्मी शुक्ला ने भगवान परशुराम के जीवनी सहित वसुधैव कुटुंबकम का नारा देते हुए सभी मानव समाज के विकास के बारे मे विधिवत रूप से बताया।
परशुराम जंयती के अवसर पर कुछ और वक्ताओ ने भगवान श्री परशुराम के जीवनोत्सव पर अपने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज (विप्र)के विष्णुकांत तिवारी एड,चेयरमैन कमलेश मोहन,रामजी पांडेय,अजय मिश्रा,राजेश चौबे,रामदेव तिवारी,आंनद कुमार त्रिपाठी,प्रवीण द्विवेदी,प्रशांत दुबे एड आदि विप्र बंधु मौजूद रहे।









