उपेंद्र तिवारी

दुद्धी, संवाददाता
दुद्धी, तहसील अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र में रेलवे पोल संख्या 09/23 के समीप 25 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों के द्वारा मृतका की पहचान मनबस पत्नी विशुन गोंड निवासी कटौंधी पोस्ट झारो कला के रूप में हुई ।मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा उसकी शिनाख्त कर बताया कि सोमवार को शाम से घर नहीं लौटी थी।
ग्रामीणों के मुताबिक शाम करीब 5:00 बजे महिला को रेलवे ट्रैक के बीच कबाड़ बिनते देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि कबाड़ बनाने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है घटना के बाद परिजनों में शोक का लहर दौड़ गया। मृतक की एक बेटी है जबकि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।









