दुद्धी, सोनभद्र स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों, स्थानीय पदाधिकारियों और सचिवों (प्रधानाध्यापकों) को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक और उन्मुख करना था।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:
प्रतिभागी: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक शामिल हुए। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों का मार्गदर्शन: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी, सोनभद्र के अश्विनी कुमार (उपजिलाधिकारी न्यायिक) उपस्थित रहे,जिन्होंने अपने संबोधन से सभी को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायतों से सीधे जुड़े होते हैं।प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान आपसी समन्वय बना कर शिक्षा के विकास पर कार्य करें।
विशिष्ट उपस्थिति: इस अवसर पर राम विशाल चौरसिया (बीडीओ,दुद्धी) एवं प्रेमशंकर राम (खंड शिक्षा अधिकारी, दुद्धी-सोनभद्र) ने ग्राम प्रधानों को शिक्षा के प्रसार हेतु सहयोग की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी,दुद्धी प्रेम शंकर राम ने की।विशेष सहयोग वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने किया।
कार्यशाला के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और ब्लॉक स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एआरपी श्यामसुंदर,उज्ज्वल मौर्य, योगेन्द्र यादव, रामसूरत शिक्षक छविलाल, मुसईराम, सदानंद मिश्र,जितेन्द्र चौबे,अविनाश गुप्ता,विवेक शांडिल्य,धर्मेंद्र सिंह,नीरज कन्नौजिया,अवधेश कन्नौजिया, ओमप्रकाश,दयाशंकर,तत्सत तिवारी,मनोज जायसवाल, डा रमेश कुमार,राजेश झा,पीयूष, लल्लू राम,विवेक,रेनू कन्नौजिया,अमिता तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र चौबे, अविनाश गुप्ता और प्रीति चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।










