विवेक पांडेय

सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
पतंजलि योग समिति का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोनभद्र बार सभागार नियमित योग कक्षा का 12 वां वार्षिकोत्सव व सोनभद्र बार एसोसिएशन नई कार्यकारिणी सम्मान समारोह योग कक्षा के पश्चात पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक, संरक्षक, संयोजक के मार्गदर्शन व पदाधिकारियों के नेतृत्व में मनाया गया।
मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी तथा विशिष्ट अतिथि एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा व राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज तथा मुकेश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष/संरक्षक रमेश राम पाठक द्वारा की गई। सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। दयानंद मौर्य, बहन पूनम व सावित्री द्वारा सुंदर योग गीत/ स्वागत गीत/ सूरज चौबे, अनिल चौरसिया, संकट मोचन द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास किया गया।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का सम्मान बार के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि/विशिष्ट अतिथि के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद मिश्रा, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) विवेक कुमार पाण्डेय व कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ अधिवक्ता गण को अंगवस्त्र तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
योग को जन-जन तक पहुंचाने में सोनभद्र की मीडिया भाइयों में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक का सम्मान राज्य प्रभारी व सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्र व पुस्तक देकर किया गया।
राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी द्वारा करें योग, रहें निरोग, स्वदेशी अपनाएं, देश बचाएं का संकल्प दिलाया गया। जिले व तहसील के पदाधिकारी के साथ संगठनात्मक बैठक कर मनोज कुमार सिंह को पतंजलि योग समिति का जिला संरक्षक तथा दिनेश कुमार पाठक को पतंजलि का जिला सह प्रभारी का दायित्व दिया गया।
युवा भारत का तहसील प्रभारी वैभव शर्मा, राम पूजन, सूरज चौबे, हेमंत कुमार को बनाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, विवेक कुमार पाण्डेय, युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव, महामंत्री विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, नगर संरक्षक शेष मणी तिवारी, शिवपूजन झा, रामकुमार त्रिपाठी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, राजाराम, राम नारायण गुप्ता, राज्य सोशल मीडिया प्रभारी बहन पल्लवी, पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह, अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता शेष नारायण दीक्षित, पूर्व महामंत्री राजीव सिंह गौतम, विनोद शुक्ला, पूनम सावित्री, इंदु, नीतू, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार पांडेय, विवेक कुमार पांडेय, गीता गौर, कीर्ति पांडेय , दिव्या सिंह, प्राची तिवारी, वर्षा त्रिपाठी, कंचन सहित तहसीलों दुद्धी, ओबरा, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज के पदाधिकारी व योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार श्रीवास्तव व अरुण कुमार यादव द्वारा किया गया।










