ब्रेकिंग…
सोनभद्र। बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
जिला बदर और टॉप-10 अपराधी रंजीत सिंह गिरफ्तार।
बकरिहवा मोड़ के पास से दबोचा गया शातिर अपराधी।
भागने की फिराक में वाहन का कर रहा था इंतजार।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी।
मारपीट,छेड़खानी और धमकी जैसे मामलों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज।
धारा 3(1) यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत था जिला बदर।
जिला बदर के बावजूद अवैध रूप से क्षेत्र में मौजूद था आरोपी।
सीओ दुद्धी राजेश राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका।
शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का दावा।











