ब्रेकिंग….
सोनभद्र। नशा व तेज रफ्तार का फिर दिखा कहर।
जिरही मंदिर में पूजन करने गए लोग अनियंत्रित पिकअप पलटने से हुए घायल।
दुर्घटना के दौरान बच्चों समेत 16 लोग बताए जा रहें घायल।
नेटवर्क समस्या के कारण समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस।।
घंटे भर बाद किसी प्रकार से सूचना पर पहुंची एक एम्बुलेंस।
अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पिकअप द्वारा पहुंचाया गया अस्पताल।
दुर्घटना में सभी घायलों को सीएचसी चोपन में कराया गया भर्ती।
सभी घायलों में 13 की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर।
घायलों में 3 बच्चे भी बताए जा रहे शामिल।
मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस।
अस्पताल पहुंचे सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने घायलों से घटना संबंधित जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटे।
जुगैल थाना क्षेत्र के भीतरी का मामला।











