- आमजन तक पहुंचे: उपभोक्ताओं, नागरिकों के अधिकार, सरकारी एवं नालसा योजनाएं-प्राधिकरण सचिव राहुल *
-राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को, परा विधिक स्वयं सेवकों की प्राधिकरण सचिव ने ली मासिक समीक्षा बैठक
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र समेत 09 मई 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की मंशानुरूप बुधवार 06 मई 2026 ए०डी०आर० भवन में जनपद में तैनात पराविधिक स्वयं सेवकों/अधिकार मित्रों की बैठक आहूत की गई।
मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायाधीश राहुल के समक्ष पराविधिक स्वयं सेवकों ने महीने भर की प्रगति की आख्या प्रस्तुत की।
समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत पर विशेष निर्देश के अलावा प्राधिकरण सचिव राहुल ने महिला सशक्तिकरण, महिला संरक्षण कानून का प्रचार-प्रसार करने हेतु विशेष कर महिला पीएलवी/अधिकार मित्रों को निर्देशित किया। अलावा इसके सभी परा विधिक स्वयं सेवकों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में जनपद के प्रत्येक कोने-कोने में लोगों को जागरूक करने पर बल दिया ताकि इस योजना का लाभ लोगों को अधिक से अधिक प्राप्त हो सकें।
इसके अलावा सरकार द्वारा आम लोगों के सहायतार्थ चलायी जा रही जन कल्याणी योजना एवं नालसा स्कीम के प्रचार-प्रसार समेत अधिकार मित्रों को स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता के संबंध में बताते हुए उसके प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। श्री राहुल ने कहा कि उपभोक्ता आयोग एवं उपभोक्ताओं के अधिकार के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाये।
करने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकार मित्रों को एवं मध्यस्थता केन्द्र पर उपस्थित आम लोगों को लक्षित कर न्यायाधीश ने अपील किया कि वैवाहिक मामले में विवाद की स्थिति में किसी भी न्यायालय में वाद योजित करने के पूर्व, प्री-लिटिगेशन स्तर पर उनके मध्य उपजे विवादों का समाधान करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे प्री-लिटिगेशन स्टेज की उपयोगिता की चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने और भरपूर प्रचार प्रसार करने की अपील की गई।
मौके पर पराविधिक स्वयं सेवकगण/अधिकार मित्र कमाल अहमद, मनोज कुमार पाठक, सुश्री निर्मल कौर, श्रीमती निगार फ़रजाना, सुश्री सपना सिंह, श्रीमती सरिता लाहा, प्रदीप कुमार मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, दीपन कुमार एवं सुश्री सुमन की उपस्थिति रही।
यह जानकारी न्यायाधीश राहुल, सीविल जज सी०डि०/सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने दी है।











