सोनभद्र:जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारी में आए दो दोस्तों को जादू-टोने के शक में डंडे से बांधकर लटकाते हुए पूर्व प्रधान के घर ले जाया गया।हाथ-पैर बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना करीब 7 दिन पहले का है।
शनिवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। सीओ ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ितों का बयान दर्ज किया। मामले में एससी-एसटी सहित बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।











