अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र- नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव के प्रथम आगमन पर नगर के सिमा पर फूल माला पहनाकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसके उपरांत बाइक रैली शहिद स्थल तक निकाली गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर में नवनियुक्त समाजवादी पार्टी के बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र पासवान को लखनऊ में कार्य भार सौंपा गया है जिसके बाद राष्ट्रीय सचिव गृह नगर में प्रथम आगमन पर सपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया
वहीं राष्ट्रीय सचिव द्वारा सर्व प्रथम शहीद स्थल पर पहुंचकर
शहिदों को याद करते हुए नमन किया और आवाज बुलंद किया गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया गया सपा के तत्वाधान में लखनऊ स्थित विधायक निवास स्थल दारुलशफा भवन में बीते रविवार को आयोजित समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई समीक्षा बैठक कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वीकृति पर सपा के बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती द्वारा डाला सोनभद्र निवासी नागेंद्र पासवान को मनोनयन पत्र सौंप कर राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया
इस दौरान महादेव यादव ,पिंटू साहनी, विनय पटेल, विनय सिंह गोड़, सुधीर पाठक मोनू ,रमेश कुशवाहा, ऋषि राज, इमरान, इस्लाम ,हरे राम गुप्ता, अम्बिका यादव, सुनील यादव, नीरज यादव, सलीम, धरम मौर्या, राजू भारती, एकराम, सुखसागर, दिलकुम, हरेंद्र पासवान अश्विनी सोनू, दिनेश निषाद, अनमोल, निखिल सिंह, पंकज पटेल, विकास जायसवाल आदि लोगों ने सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर बधाई दी ।










