
बीजपुर(सोनभद्र)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहां ग्राम पंचायत के टोला अम्माडाँड़ में सोमवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान खुशियां मातम में बदल गईं।डीजे धुन पर नाच-गाने के बीच पिकअप वाहन पर लदा साउंड सिस्टम अचानक भरभरा कर जमीन पर गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने से 13 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार अम्माडाँड़ टोले में एक शादी समारोह आयोजित था जिसमें डीजे साउंड की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे।इसी बीच पिकअप पर रखा साउंड सिस्टम असंतुलित होकर नीचे गिर गया।हादसे में छोटू (13 वर्ष) पुत्र जमालु निवासी जरहा गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन उसे संभाल पाते इससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद गाँव में शोक की लहर व्याप्त है।वहीं दूसरी घटना सोमवार की रात लगभग 8 बजे की बताई गई कि थाना क्षेत्र के महरिकल गाँव से तिलक चढाने बस में तिलकहरू चले थे कि उसमें सवार राजा पुत्र कृष्ण कांति उम्र 13 वर्ष ने अपनी गर्दन बस की खिड़की से बाहर निकाल कर झाँक रहा था इसी बीच उसका सिर बिजली के पोल से टकरा गया जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई परिजन तत्काल बभनी सीएचसी में भर्ती कराए जहाँ उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गयी परिजनों की प्रथम सूचना पर बीजपुर पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर विधिक करवाई और घटना की जांच में जुट गई है।









