रामप्रवेश गुप्ता

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर के दो छात्रों के नीट में सफलता से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डीएवी के छात्र देव बाबू ने नीट में ओबीसी कैटगरी रैंक 7727 प्राप्त कर एमबीबीएस में दाखिला के लिए अपना स्थान निर्धारित कर लिया है; वहीं लवकुश कुमार ने एससी कैटगरी रैंक 21825 प्राप्त कर नीट में सफलता हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए दोनों सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर आईआईटी में सफलता प्राप्त करने वाले अविनाश कुमार मौर्या को प्रथम काउंसलिंग में आईआईटी कानपुर में बाइलोजिकल इंजीनियरिंग मिलने पर उसे भी सम्मानित किया गया। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, विद्यालय के विद्वान शिक्षकों एवं प्राचार्य राजकुमार जी के मार्गदर्शन को दिया।










