रविशंकर पांडेय बभनी

305 बच्चों की हुई जांच
विकास खंड बभनी के तीन विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें उनके दिल जांच किया गया।इस स्क्रीनिंग में 305 बच्चों की जांच उनके स्वास्थ्य का हाल जाना गया।
विकास खंड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय बभनी 120 , प्राथमिक विद्यालय असनहर 105 और प्राथमिक संवरा 80 बच्चों का सेवित क्षेत्र के 0 से 18 वर्ष तक बच्चों स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग कर उनके दिल के स्वास्थ्य का हाल जाना गया। यह कार्यक्रम श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल और एनसीएल के सहयोग से चलाया जा रहा है।इस स्वास्थ्य कार्यक्रम में बच्चों के दिल की जांच की गई।अगर कोई बच्चा को दिल सम्बंधित बीमारी होने पर उस बच्चे का इलाज श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा मुफ्त इलाज किया जायेगा। सोमवार को बभनी के विद्यालयों में बच्चों के दिल की स्क्रीनिंग किया गया।स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम विकास खंड में स्कूली बच्चों व आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग होने से विभिन्न बीमारियों का पता समय रहते चलने व बच्चों का ससमय उपचार होने से यह कार्यक्रम बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।
इस जांच कार्यक्रम में श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के डॅाक्टर राधिका, लक्ष्मी प्रिया,रितूलिया, गुरुबाणी, निरंजन,शिबू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक,आशा सहित बड़ी संख्या में बच्चे अभिवादन सहित उपस्थित रहे।










