अभिषेक शर्मा (संवाददाता डाला)

डाला सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक
के नतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे चौकी प्रभारी डाला द्वारा दिन रविवार अधोर सेवा सदन मोड डाला से अभियुक्त महावीर बंसल पुत्र राज नारायण बंसल उर्फ छटन्की निवासी मलिन बस्ती डाला उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 5.2 ग्राम नजायज हेरोईन बरामद हुआ। अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे आशीष कुमार पटेल, चौकी प्रभारी डाला
हे0का0 हरि; सिंह यादव,
मनोज कुमार, का0 गोविन्द कुमार।










