चोपन। सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत । । प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदकुमार पुत्र बलवंत बैसवार, निवासी ग्राम बहेरी, थाना घोरावल अपनी पुत्री पूजा उम्र लगभग 20 वर्ष को लेकर मोटरसाइकिल से ओबरा जा रहे थे। चोपन सोन नदी के पुराने पुल तभी तेज रफ्तार टीपर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदकुमार को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। टीपर चालक का नाम-पता अभी अज्ञात है, जिसकी तलाश जारी है।











