रविशंकर पांडेय

आकांक्षात्मक ब्लॉक चतरा में खंड विकास अधिकारी मनोज मिश्रा द्वारा रामगढ़ प्रथम उपकेंद्र पर हो रहे ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का जायजा लिया गया नीति आयोग द्वारा चयनित ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण समेत निर्माण कार्यों पर जोर दिया जा रहा है उक्त के क्रम में खंड विकास अधिकारी द्वारा आज स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने हेतु भ्रमण किया गया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर आज कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा सिंह , ए एन एम सब्बो बानो के साथ आशा और आंगनवाड़ी मौजूद थे लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही थी गर्भवती महिलाओं की जांच समेत 30 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सुगर और उच्च रक्त चाप की जांच भी किया जा रहा था खंड विकास अधिकारी महोदय द्वारा लाभार्थियों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया साथ ही नीति इंडिकेटर को बेहतर बनाने हेतु सभी लाभार्थियों को बेहतर जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया उक्त भ्रमण में खंड विकास अधिकारी द्वारा उपकेंद्र में स्थित सेवाओं पानी और सड़क समेत बिजली का भी जायजा लेते हुए उक्त समस्याओं को बेहतर करने का आश्वासन दिया गया उक्त मे पिरामल फाउंडेसन से वीरेंद्र कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे ।










