अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र – चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे पर ट्रक दूसरी तरफ पार करते वक्त हुआ दुर्घटना मिली जानकारी के अनुसार दिन शनिवार 9.20 बजे के तकरीब हाथीनाला की तरफ से आरही कार डाला की तरफ जा रहीं थी कि एक ट्रक तेलगुड़वा चौराहे से डाला की तरफ जाने को घूमीं ही थी कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई कार में चार लोग सवार थे जिसमें दो गंभीर रूप से घायल होगए स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल के लिए भेज दिया गया मौके पर जाम की स्थिति बनगई थी जहां प्रशासन के पहुंचने के बाद जाम को खुलवाया गया समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम पता नहीं चलपाया था।










