अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र – स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत मिली जानकारी के अनुसार पैदल अपने घर को जा रहे व्यक्ति की मोटरसाईकिल के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।घटना शनिवार की रात 8:30 बजे का बताया जा रहा है।घटना के सम्बंध में चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल ने बताया कि समसुद्दीन(41) पुत्र लालमुहम्मद निवासी बारी-डाला पैदल ही अपने घर को जा रहा था।वह सड़क पार ही कर रहा था कि चोपन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा बाईक के चपेट में आ गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनफानन में उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया,जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।उधर घायल बाईक सवार ओम प्रकाश निवासी गुरमुरा का उपचार होने के बाद उसे छोड़ दिया गया और उसकी बाईक को पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया है।










