अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र – नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का प्रथम नगर आगमन पर भाजपा डाला अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने ढ़ोल गाजे बाजे के साथ भब्य स्वागत किया।एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओ ने उन्हें माला पहनाया और गले मिल बधाई दी।इसके बाद नन्दलाल ने डाला के शहीदो को नमन किया।उन्होने बताया कि देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओ का अपार सहयोग और भाजपा नेतृत्व का मै सदैव आभारी रहूँगा,जिनके बदौलत ही जिले की जिम्मेदारी दोबारा मिल सका।सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग देगें।जिनकी रक्षा-सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। किसी भी कार्यकर्ता पर आंच नहीं आएगा।उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व एंव प्रदेश नेतृत्व का मै आभारी हूँ।जिन्होने मुझ पर विश्वास जताया है।उन्होने कहा कि सभी मंडलो में संगठन को और दुरूस्त व मजबूत किया जाएगा ताकि हर बूथ पर किसी भी चुनाव में जीत का डंका बज सके।इस अवसर पर मुकेश जैन,सुभाष पाल,धीरेन्द्र सिंह पटेल,दीपक दूबे,मनीष तिवारी,बलवीर चन्द्रवंशी,बिशाल गुप्ता,आरडी पासवान,राजेश पटेल,चन्द्रावती गोंड,संतोष कुमार,रिशु जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।










