चोपन/सोनभद्र – नगर के जामा मस्जिद में रविवार देर शाम हाफीज व कारी परवेज आलम कादरी ने तरावीह मुकम्मल कराई वहीं
तरावीह मुकम्मल होने के बाद जामा मस्जिद में सभी मुस्लिम बन्धुओ ने परवेज आलम कादरी को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया तत्पश्चात हाफीज़ व कारी परवेज आलम कादरी ने फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकती महीना होता है। इसमें हम सब जितनी इबादत करें उतनी कम है। इस पाक महीने में कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें और अल्लाह हमें कुरान सुनाने की और सुनने की तौफीक अता फरमाए। वहीं जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद ने बयान करते हुए फरमाया कि इस खास महीने मे मुसलमान अल्लाह के बंदे ज्यादा से ज्यादा रोजे रखे और इस वक्त हमारा अल्लाह तआला सख्त इम्तिहान ले रहा है। जो भी मुसलमान बंदा इतनी शिद्दत से गर्मी में रोजे रखता है अल्लाह तआला उसकी हर जायज मुरादें पूरी कर देता है और उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। इसलिए हम मुसलमानों को चाहिए कि रमजान मुकद्दस के महीने में ज्यादा से ज्यादा रोजे रखें और कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। वहीं इस खास मौके पर चेयरमैन उस्मान अली ने कहा कि रमजानुल मुकद्दस का पाक महीना बड़ा बरकत वाला महीना होता है । इस महीने में अल्लाह रब्बुल इज्जत रोजेदारों के ऊपर बेशुमार रहमते नाजिल फरमाता है। वहीं अन्त में पूर्व मध्य रेलवे मण्डल यातायात प्रबंधक तौसिफुल्लाह व चेयरमैन उस्मान अली ने पूरे आवाम की तरफ से परवेज आलम कादरी को फूल माला पहनाकर तोहफा व नजराना दिया। इस प्रोग्राम का सफल संचालन अंजुमन सेक्रेटरी महफूज आरीफ ने किया। इस मौके पर हाजी मुख्तार अहमद,मो. अब्दुल्लाह ,ईदू भाई,शाकीब खान , डां जावेद अख्तर , रियाज अहमद, इस्तियाक अहमद,सभासद सलीम कुरैशी,अतहर कुरैशी,रिजवान अहमद,अनीस अहमद, सलमान कुरैशी , नसीम खान, भाईजान सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।











