बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा किए गए कार्य अद्वितीय- आशु
1-संविधान की रचना करने वाले बाबा साहब को नहीं भूल सकता हिंदुस्तान
2-आज संविधान के ही बल पर चल रहा हिंदुस्तान
आज दिनांक 23-01-2025 को राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम-बगही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने ” बाबा साहब सम्मान चौपाल ” का आयोजन किया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों एवं बाबा साहब द्वारा रचित संविधान पर चर्चा की गई । जिसमें आशु दुबे ने कहा कि जिस संविधान की रचना बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने जिस सोच के साथ किया था आज ऐसा महसूस होता है कि मानो कुछ लोगों द्वारा उसको तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है , जहां एक और संविधान की रचना की गई जिसमें कानून बनाए गए लोगों के अधिकार क्षेत्र बताए गए और देश को सुदृढ़ /मजबूत करने के लिए सभी चीज को संजोकर रखा गया, ऐसे महान शिल्पकार बाबा साहब पर टिप्पणी करने के पहले लोग भूल जाते हैं की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का हम लोगों के लिए कितना बड़ा योगदान रहा है ।
डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय दलित ( हरिजन ) बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित (हरिजन समाज) बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों (हरिजनों)) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे । ये देश बाबा साहब पर टिप्पणी करने वालों एवं संविधान को तोड़ने वालों को कभी माफ नहीं करेगा । कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि बाबा साहब न्याय संगत थे, उन्हें कानून की अच्छी जानकारी थी और कानून के माध्यम निर्मित संविधान, हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में अजित खरवार,सुदामा भारती,
राजेश कुमार भारती, बेचू भारती, वीरेंद्र भर्ती, लालता भर्ती,बड़क भर्ती, रग्घू भर्ती,सुनील भारती, गणेश भारती,मुराली भारती रहे ।











