ओमप्रकाश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल में आज संविधान गौरव अभियान के तहत बस्ती सम्पर्क मण्डल अध्यक्ष भगवान दास उर्फ संजय केशरी के अध्यक्षता में मारकुण्डी शक्तिकेन्द्र के बुथ संख्या 1 अनुसूचित कोल बस्ती मे घर घर जाकर संविधान गौरव अभियान के विषय में जागरूक किया गया । बस्ती सम्पर्क अभियान में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सोनभद्र अनिल सिंह जी नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव संविधान व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांत पर चलने के लिए संकल्पित है । जबकि कांग्रेस सहित पुरा विपक्ष हमेशा बाबा साहब और संविधान का अपमान करते है यही बात बताने हम लोग आप के दरवाजे आये है । बस्ती सम्पर्क अभियान में जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओमप्रकाश यादव जी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मिनु चौबे ,जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी ,मण्डल उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय महामंत्री विकास चौबे मण्डल मंत्री मनमोहन यादव ,शक्तिकेन्द्र संयोजक अमर पनिका, बुथ अध्यक्ष बच्चा सिंह, आशीष कुमार , दुलारी देवी ,रामलाल अगरिया, वरिष्ठ नेता अमित सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।











