ट्रक के धक्के से 4 वर्ष बालक की मौत
जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी मोड पर पडाव के पास 4 वर्ष का नवजात शिशु अपने घर से बाहर आते ही तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गया। बच्चा मौके पर ही दम तोड़ दिया घरवालो को अस्पताल जाने के लिए मौका नहीं मिला और बच्चा दम तोड़ दिया ।ट्रक को ग्रामीणों ने घेरकर ड्राइवर को पकड़ा। क्षेत्राधिकार ओबरा को तत्काल सूचना कराया गया मौके पर 112 नंबर की पुलिस पहुंच गई है भीड़ ज्यादा इकट्ठा है अभी तक ड्राइवर सुरक्षित बचा है परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल हो गया है इस नवजात शिशु के मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है बच्चों का नाम अंकुश गुप्ता उम्र 4 वर्ष लगभग पिता का नाम श्यामलाल गुप्ता हैं।











