[ad_1]
टोहाना से जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक देवेंद्र बबली हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के राज खोलने में लग गए हैं। देवेंद्र बबली ने कहा कि दुष्यंत चौटाला पार्टी के नेताओं को आगे नहीं बढ़ा पाए। यह उनकी नाकामी है। 10 विधायक में आज उनके साथ
.
जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
निशान सिंह जैसे नेताओं ने बढ़ाई दूरी
बबली ने कहा कि जजपा ने निशान सिंह जैसे नेताओं को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बताया। इसका पता था कि यह पीठ में छुरा घोपेगा। मगर एक नहीं सुनी गई अब वहीं हुआ। अगर हमारी बात सुनी होती तो हम पार्टी के बुरे वक्त में भी साथ खड़े होते मगर निशान सिंह जैसे नेता ने किसी को दुष्यंत के करीब नहीं लगने दिया। बबली ने कहा जजपा से विधायक बनने वाले 80 प्रतिशत नेता अपने दम पर विधायक बने हैं। यह अगल बात है सभी सिंबल पर चुनाव लड़े अब वह जजपा के विधायक कहलाएंगे।
सुभाष बराला और देवेंद्र बबली।
बराला पर किया हमला, भाजपा को दी नसीहत
विधायक देवेंद्र बबली ने बिना नाम लिए सुभाष बराला पर हमला किया है। देवेंद्र बबली ने कहा कि बराला को बड़ा नेता कहना गलत है क्योंकि उसको जनता ने नकार दिया है। भाजपा जनता के नकारे हुए नेताओं को आगे बढ़ा रही है इससे उसे नुकसान हो रहा है। इसमें भाजपा नेताओं की क्या मजबूरी है वह समझ नहीं आता। बबली ने कहा कि एक बार गलती से विधायक बन जाने से कोई इंसान बड़ा नहीं हो जाता। अगर बड़े नेता में दम है तो एक बार फिर टोहाना से लड़कर देख ले कौन बड़ा है जनता अपने आप बता देगी।
लोकसभा में स्थानीय मुद्दे हावी रहे
विधायक बबली ने कहा कि लोकसभा में इस बार स्थानीय मुद्दे हावी रहे। भाजपा के यहां के स्थानीय नेता के खिलाफ क्षेत्र में नाराजगी है। इसका फायदा कांग्रेस को मिला। बबली ने कहा कि मेरे से सैलजा के लोगों ने संपर्क किया और जब मेरे समर्थकों ने कांग्रेस को समर्थन की बात कही तो हमने भी सैलजा से संपर्क कर उनको समर्थन देने की बात कही। बबली ने कहा कि मैं पहले भी कांग्रेस में रह चुका हूं। मेरे लिए टोहाना की जनता पहले है इसके बाद प्रदेश की जनता।
कौन है देवेंद्र बबली
- देवेंद्र बबली फतेहाबाद जिला के विधानसभा क्षेत्र टोहाना से जननायक जनता पार्टी के विधायक हैं।
- विधानसभा चुनाव-2019 में देवेंद्र बबली 52302 वोट के बड़े अंतर से जीतकर पहली बार विधायक बने थे।
- वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में बबली आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर हार चुके हैं।
- देवेंद्र बबली समाज सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहे हैं।
- देवेंद्र बबली टोहाना के गांव बिढाईखेड़ा के रहने वाले हैं और किसान परिवार से संबंध रखते हैं।
- देवेंद्र बबली के दादा कैप्टन उमराव सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज में कैप्टन थे।
[ad_2]
Source link