[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Chhindwara lok sabha election result 2024 live : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। लोग जानने चाहते हैं कि भाजपा यहां कांग्रेस का किला ढाहने में सफल रहती है या नहीं। इस सीट पर कांग्रेस के नकुल नाथ और भाजपा के विवेक बंटी साहू के बीच सीधा मुकाबला है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि देर शाम तक परिणाम भी सामने आ जाएंगे।
कांग्रेस की पारंपरिक और उसके उम्मीदवार नकुल नाथ की पारिवारिक सीट पर इस बार कांटे की टक्कर है। नकुल नाथ के पिता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ यहां से नौ बार सांसद चुने जा चुके हैं। उनकी पत्नी अलका नाथ भी एक बार यहां से चुनाव जीत चुकी हैं। 1980 से लगातार जीतते आ रहे कमलनाथ 1996 के चुनाव से पहले हवाला केस में घिर गए थे। तब उन्होंने इस सीट से अपनी पत्नी अलका नाथ को मैदान में उतारा था, जो विजयी रही थीं। 2019 से नकुल नाथ यहां से सांसद हैं। यह सीट कांग्रेस का अभेद किला रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर कमल खिलाने में कामयाब रही, लेकिन छिंदवाड़ा की सीट कांग्रेस से नहीं छिन पाई। हालांकि 2019 के चुनाव में नकुल नाथ के जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नत्थन साह को 37 हजार 536 मतों से हराया था। हालांकि इस बार नकुल की राह ज्यादा मुश्किल बताई जा रही है।
वहीं अगर इस सीट पर भाजपा के प्रदर्शन की बात करें तो सिर्फ एक उपचुनाव में उसे सफलता मिली है। जब कमल नाथ हवाला केस में आरोप मुक्त हुए तो उनकी पत्नी अलका नाथ से संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद 1997 में इस सीट पर हुए लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा के सुंदरलाल पटवा ने कांग्रेस के कमल नाथ को हरा दिया था। अगर इस बार के चुनाव की बात करें तो भाजपा ने इस सीट से विवेक बंटी साहू को नकुल नाथ के सामने उतारा है। यह वही साहू हैं, जिन्होंने 2020 में विधानसभा के उपचुनाव में कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर पर कड़ी चुनौती दी थी। हालांकि कमलनाथ यह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। बता दें कि छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतगर्त विधानसभा की सात सीटें आती हैं और सभी पर कांग्रेस का कब्जा है।
LIVE UPDATES :
8:11 AM- Chhindawara LS Election Result 2024 Update: 2019 में नकुल ने भाजपा के नत्थन साह को हराया था
यह सीट कांग्रेस का अभेद किला रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर कमल खिलाने में कामयाब रही लेकिन छिंदवाड़ा की सीट कांग्रेस से नहीं छिन पाई। हालांकि 2019 के चुनाव में नकुल नाथ के जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नत्थन साह को 37 हजार 536 मतों से हराया था।
7:50 AM- Chhindawara LS Election Result 2024 Update: पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को हुआ था मतदान
इस लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। 21 लाख आबादी वाले इस सीट पर कुल 15 लाख 12 हजार 369 मतदाता हैं। इनमें 7 लाख 71 हजार 601 पुरुष और 7 लाख 40 हजार 740 महिला मतदाता हैं। इस बार यहां करीब 74 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 में 82.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह हिंदू बाहुल्य सीट है। यहां लगभग 92 प्रतिशत हिंदू और करीब 4 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।
7:41 AM- Chhindawara LS Election Result 2024 Update: कुल 7 विधानसभा सीट, 3 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित
छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में कुल 7 विधानसभा सीट हैं। ये सीटें हैं- सौंसर, चौरई, परासिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, अमरवाड़ा और जुन्नारदेव। इन सभी 7 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इनमें से तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
7:26 AM- Chhindawara LS Election Result 2024 Update: नकुल नाथ दूसरी बार लड़ रहे चुनाव
इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नत्थन साह को 37 हजार 536 मतों से हराया था। इस सीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का दबदबा रहा है। उनका परिवार 11 बार यह सीट जीत चुका है। नकुल के सामने भाजपा ने विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है। साहू ने 2020 में विधानसभा के उपचुनाव में कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर पर कड़ी चुनौती दी थी।
[ad_2]
Source link