[ad_1]
हादसे में बोलेरो के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
उमरिया में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बोलेरो बेकाबू होकर निर्माणाधीन मकान में घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं। हादसा रात करीब 2 बजे इंदवार में हुआ।
.
जानकारी के अनुसार बोलेरो में रेत ठेका कंपनी की फ्लाइंग टीम के सदस्य थे। हादसे में परमलाल सिंह (38) निवासी भिंड, मनोज कुमार (28) निवासी दौलतपुर, लोकेन्द्र सिंह (35) निवासी भिंड की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को कटनी रेफर किया गया है।
[ad_2]
Source link